Friday, July 13, 2018

CSC ( COMMAN SERVICE CENTRE) लोकवाणी केंद्र क्या है 



लोकवाणी केंद्र आम जनता के लिए खोले गए है  जिसमे सरकारी सुविद्या  मिलती है ये सरकार  ने  इसलिए खोले क्योकि कई बार इन छोटे कामो के लिए लोगो को सरकारी दप्तर के चककर काटने पड़ते थे और वह परेशान हो जाते थे  इसलिए लोकवाणी केंद्र / जनसेवा केंद्र खोले गए। 

सेवाएं :-

  • आय प्रमाण 
  • जाति  प्रमाण 
  • निवास प्रमाण 
  • जन्म प्रमाण 
  • मृत्त्यु  प्रमाण 
  • खतौनी के नक़ल 
  • पैन कार्ड 
  • राशन कार्ड 
      और कई सारी  सेवाओं का लाभ ले सकते है 
पहले इन प्रमाण पत्रों को बनबाने के लिए लोगो को कचहरी , तेहसील  आदि कार्यालयों पर जाना पड़ता था अब वह अपने पास में के किसी भी जनसेवा केंद्र पर  जाकर इन सब प्रमाण  पत्रों को आसानी से ऑनलाइन बनबा  सकते है और बहुत सी सरकारी नई  योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते है 
क्या आप भी जनसेवा केंद्र खोलना  चाहते है और पैसा कमाना चहेते है  

जनसेवा केंद्र खोलने के लिए आपके पास एक दुकान होनी चाहिए जिसमे कंप्यूटर, प्रिंटर , इंटरनेट  होना आवश्यक है और जो व्यक्ति वहां  काम करेंगे उनको कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होनी चाहिए जैसे - माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल , माइक्रोसॉफ्ट वर्ड और इंटरनेट के जानकारी। इसके बाद आपको ऑनलाइन अप्लाई करना होगा CSC के लिए ऑनलाइन  फॉर्म में  आपका पैन कार्ड , आधार कार्ड, बैंक पासबुक अपनी दुकान की 2  फोटो एक अंदर से खींचना है और एक बहार फ्रंट से  दोनों फोटो जियो टैग कर लगनी पड़ेगी।  फॉर्म फिल  होने के बाद अपना एप्लीकेशन  नम्बर रख ले  इसके बाद 15 -30  दिन आपके डॉक्यूमेंट  वेरिफिकेशन हो जाने के बाद  आपको मेल पर आपकी CSC ID मिल जाएँगी। 

फॉर्म फिल  कैसे करना है इसके बारे में हमारे दूसरे पोस्ट को पढ़े  और अधिक जानकारी के लिए हमारे YOUTUBE CHANNEL- GB Technology par video dekhe .



Saturday, July 7, 2018

जो चाहो बो मिल जयेंगा ऐसा करने पर

हाँ दोस्तों ये सच है और आप जो चाहते बो मिलेंगा अब कैसे मिलेंगा इसके लिए आप इस पोस्ट को पूरा पढ़े और हमें कमेंट करके बताना क्या ये सच साबित हुआ  है
कभी - कभी ऐसा क्यों होता है की हम जो सोचते है बही हो जाता है ये  सबके साथ  हुआ है  आपके साथ भी हुआ  होगा। आपको पता यह क्यों होता है तो चलिए इसे समझते  है

जो आप सबसे अधिक सोचते हैं, उसे आकर्षित कर लेते हैं

जो आप नहीं चाहते, उसके बारे में न सोचें। अतीत की घटनाओं पर रूके न रहें। अगर आप सिर्फ खराब चीज़ों पर ध्यान लगाएंगे जो आपके साथ हुई हैं, या वो खराब चीज़ें जो आपके साथ हो सकती हैं तो आपके साथ वही होने लगेगा जो आप नहीं चाहते। इससे आप बुरी परिस्थितियों को आकर्षित कर रहे हैं। आकर्षण का नियम सिर्फ ये देखता है कि आप किस चीज के बारे में सोच रहे हैं, ये नहीं देखता कि आप जिसके बारे में सोच रहे हैं आप उसके होने से डर रहे हैं। सिर्फ इसलिए कि आप किसी चीज के बारे में सोच रहे हैं आकर्षक का नियम वो आपको देने लगता है।

दूसरों से क्या चाहते हैं, इस बारे में बात करें

सबकी दूसरों से कुछ अपेक्षाएं होती हैं। आप दूसरों से क्या चाहते हैं, इस बारे में बात करना शुरू करें। दूसरों को अपने सपनों, अपनी इच्छाओं और चाहतों में शामिल करें। इस तरह से बात करें कि जो आप चाहते हैं वो आपका होने ही वाला है या, आपके अनुभव का ही एक हिस्सा है।

जो आप चाहते हैं उसकी ओर कदम बढ़ाएं

अगर आप अपने लिए एक बेहतर नौकरी चाहते हैं तो इस चाहत को केवल अपने मन तक ही सीमित न रखें। पूरी दुनिया को जान लेने दें कि आप क्या चाहते हैं। सक्रिय रूप से अपनी चाहत के लिए कोशिश करना शुरू कर दें। संपर्क बनाएं। उन्हें बताएं कि आपको नई नौकरी की तलाश है। अपने दोस्तों और परिवार को पता लगने दे आप क्या कर रहे हैं। जो आप चाहते हैं वो तभी होगा जब आप अपनी बात पर बने रहेंगे।
दोस्तों अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी  तो  अपने दोस्तों के साथ शेयर करे
                                                         धन्यवाद